Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना में चलती ट्रेन से उतर रहा शख्स गिरा, आरपीएफ कर्मी ने उसके पैर खींचकर बचाई जान

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 13 October, 2022
आरपीएफ इंडिया ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें तेलंगाना के नलगोंडा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक शख्स ट्रेन से गिरता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही यह शख्स गिरता है, उसी समय आरपीएफ का एक जवान उसके पैर पकड़कर उसे बाहर की ओर खींचकर उसकी जान बचा लेता है।