Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनी तो 4% मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे: अमित शाह

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 20 November, 2023
जगित्याल (तेलंगाना) में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, "हमने तय किया है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही 4% मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे।" उन्होंने कहा, "यह आरक्षण एससी/एसटी और ओबीसी के बीच वितरित कर उन्हें न्याय देने का काम करेंगे।" बकौल शाह, असदुद्दीन ओवैसी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।