तेलंगाना में भाषण के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर फेंके गए अंडे, सामने आया वीडियो
तेलंगाना के भूपालपल्ली में मंगलवार शाम 'हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्डी पर टमाटर व अंडे फेंके गए। सामने आए घटना के एक वीडियो में सुरक्षाकर्मी व कार्यकर्ता रेवंत को बचाने की कोशिश करते नज़र आए। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
read more at News18 हिंदी


