Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्यागने वाले लिव-इन पार्टनर से गुज़ारा भत्ता मांग सकती है महिला: उत्तराखंड का यूसीसी बिल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 8 February, 2024
उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुए समान नागरिक संहिता विधेयक (यूसीसी बिल) के तहत अगर लिव-इन रिलेशनशिप में कोई पुरुष अपनी पार्टनर को त्याग देता है तो महिला पार्टनर उससे गुज़ारा भत्ता मांगने के लिए कोर्ट जा सकती है। विधेयक में लिखा है, "दोनों पार्टनर जहां आखिरी बार साथ में रहे होंगे वहां महिला संबंधित कोर्ट का रुख कर सकती है।"