त्रिपुरा पुलिस से 'दुर्व्यवहार' करने पर अभिषेक बनर्जी समेत 6 टीएमसी नेताओं पर केस दर्ज
त्रिपुरा पुलिस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत 6 टीएमसी नेताओं पर अतिरिक्त एसपी व एसडीपीओ खोवई के साथ कथित दुर्व्यवहार करने व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने पर केस दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, 14 टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी पर रविवार सुबह कार्यकर्ताओं संग खोवई थाने पहुंचे अभिषेक ने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया।
read more at अमर उजाला


