त्रिपुरा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व सीएम बिप्लब देब को बनाया उम्मीदवार
बीजेपी ने त्रिपुरा में राज्यसभा सीट के लिए 22 सितंबर को प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, मई में मुख्यमंत्री माणिक साहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। गौरतलब है, राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी व उसके सहयोगी आईपीएफटी के कुल 44 सदस्य हैं।
read more at हिन्दुस्तान


