त्रिपुरा में शख्स ने 15 वर्षीय पत्नी की हत्या कर 2 भागों में काटा शव, गटर में छिपाए टुकड़े
अगरतला (त्रिपुरा) में एक शख्स को अपनी 15-वर्षीय पत्नी की हत्या कर शव के 2 टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव के टुकड़ों को अलग-अलग पैकेट में गटर के अंदर छिपाया था। बकौल पुलिस, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नशे का आदि आरोपी किशोरी को अक्सर प्रताड़ित करता था।
read more at Hindustan Times


