Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव टालने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार, टीएमसी की याचिका खारिज

short by shashank mishra / on Tuesday, 23 November, 2021
सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा में 25 नवंबर को प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को स्थगित करने के लिए टीएमसी की ओर से दायर याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "चुनाव स्थगित करना अंतिम और कठोर रास्‍ता होगा।" कोर्ट ने त्रिपुरा पुलिस को मतदान के सुचारू संचालन व परिणामों की घोषणा तक सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए।