त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद चुने गए पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब 58 में से 43 वोटों के साथ राज्यसभा सांसद चुने गए। जीत के बाद उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे राज्यसभा सांसद के रूप में चुनने के लिए त्रिपुरा के बीजेपी और आईपीएफटी विधायकों का आभार।" दरअसल, जुलाई में मुख्यमंत्री माणिक साहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी।
read more at Hindustan Times


