थाईलैंड की कैबिनेट ने जुए को वैध करने वाले कानून को दी मंज़ूरी
थाइलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात ने सोमवार को बताया कि थाइलैंड की कैबिनेट ने देश में रोज़गार, निवेश, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कसीनो और जुए को वैध करने वाले कानून के मसौदे को मंज़ूरी दे दी है। बकौल शिनावात, इसे संसद में विचार-विमर्श के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है, थाइलैंड में जुए के लगभग सभी प्रकार अवैध हैं।
read more at Reuters


