Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

थाईलैंड की पीएम ने घोषित की ₹3,400 करोड़ की संपत्ति, ₹43 करोड़ की हैं 75 घड़ियां

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 3 January, 2025
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने $400 मिलियन (₹3,400 करोड़ से अधिक) की संपत्ति घोषित की है जिसमें लगभग ₹43 करोड़ की 75 लग्ज़री घड़ियां और ₹17 करोड़ से अधिक के 217 डिज़ाइनर हैंडबैग शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बेटी पेटोंगटार्न की संपत्ति में लंदन में 2 प्रॉपर्टी और ₹271 करोड़ नकद व बैंक डिपॉज़िट शामिल हैं।
read more at Inshorts