Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

थाईलैंड में क्यों हो गई काले कपड़ों की कमी? एक हफ्ते में अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 31 October 2025
थाईलैंड में अचानक काले कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है जिसके चलते दुकानों में इसकी कमी हो गई है। दरअसल, थाईलैंड की राजमाता रानी सिरीकीत का 25 अक्टूबर को निधन हो गया जिसके बाद पूरे देश में लोग काले कपड़े पहनकर शोक मना रहे हैं। थाई सरकार ने रानी के निधन पर 30 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।