थाईलैंड में पुलिस विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत; वीडियो में समुद्र में गिरता दिखा प्लेन
थाईलैंड के हुआ हिन प्रांत के पास शुक्रवार को एक छोटा पुलिस विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान पैराशूट प्रशिक्षण के लिए टेस्ट फ्लाइट कर रहा था। एक वीडियो में विमान अनियंत्रित होकर सीधे समुद्र में गिरता दिखाई दे रहा है।


