थाने में पुलिसकर्मियों को काटने वाली बिल्ली का बैंकॉक में अपराधी की तरह लिया गया मग शॉट
बैंकॉक (थाईलैंड) के एक पुलिस स्टेशन में कई पुलिसकर्मियों पर हमला कर काटने वाली एक बिल्ली को हिरासत में लेकर अपराधी की तरह उसका मग शॉट लिया गया जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी तस्वीर ऑनलाइन शेयर कर मज़ाक में लिखा, "कृपया इसके मालिक...ज़मानत करा लें।" बिल्ली को बाद में उसके मालिक को सौंपा गया।
read more at Hindustan Times


