Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

थप्पड़ लगने के बाद मुंबई में ट्रैक पर गिरे शख्स की ट्रेन से कटकर हुई मौत, सामने आया वीडियो

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 18 August, 2023
मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दूसरे शख्स को थप्पड़ मारा जिससे वह पटरियों पर जा गिरा और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लैटफॉर्म पर खड़ी एक महिला से शख्स की बहस हो गई थी जिसके बाद उसके पति ने शख्स को इतनी ज़ोर से थप्पड़ मारा कि उसका संतुलन बिगड़ गया।