थरूर ने वैलेंटाइंस डे पर साझा किया शेर, लिखा- 'कहीं बैठी वह मेरा ज़िक्र कर मुस्कुरा रही होगी'
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को वैलेंटाइंस डे के मौके पर 'X' पर कवि विजय ढिल्लों का एक शेर साझा किया। थरूर ने लिखा, "कहीं बैठी वह मेरा ज़िक्र कर मुस्कुरा रही होगी। यह हिचकी शाम से यूं ही तो नहीं आ रही होगी।" थरूर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने अपने पसंदीदा शेर साझा किए।
read more at X


