'थलाइवा' के स्वागत का सौभाग्य मिला: रजनीकांत संग तस्वीर शेयर कर यूपी के विधायक 'राजा भैया'
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कुंडा से विधायक व जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाकात की। राजा भैया ने उनके संग मुलाकात की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "फिल्म रामायण के 'थलाइवा' रजनीकांत का स्वागत करने का सौभाग्य मिला...उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया।"
read more at हिन्दुस्तान


