'थलाइवी' से एमजीआर व जयललिता के बारे में गैर-तथ्यात्मक दृश्य हटाए जाएं: एआईएडीएमके
एआईएडीएमके ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में उनके और पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) के बारे में दिखाए गए कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है। एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार ने कहा कि यह दृश्य गैर-तथ्यात्मक हैं और इन्हें फिल्म से हटाया जाना चाहिए।


