थाईलैंड की संसद में समलैंगिक विवाह विधेयक को किया गया पारित
थाईलैंड की संसद में बुधवार को समलैंगिक विवाह विधेयक पारित हो गया। थाईलैंड की संसद के निचले सदन में उपस्थित 415 सांसदों में से 400 ने इस विधेयक का समर्थन किया जबकि 10 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। वहीं, अब समलैंगिक विवाह विधेयक को कानून बनने के लिए सीनेट की मंज़ूरी और राजा की सहमति की ज़रूरत है।
read more at लेटेस्टली


