द. अफ्रीका में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बने शान मसूद
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बन गए हैं। मसूद ने केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 145 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। मसूद ने अज़हर महमूद का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 1998 में जोहानसबर्ग में 136 रनों की पारी खेली थी।
read more at इंडिया टीवी


