दो दिन गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, इन सेक्टरों में रही तेज़ी
शेयर बाज़ार बुधवार को तेज़ी के साथ बंद हुआ। इंट्रा-डे कारोबार में निफ्टी-50 इस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जबकि सेंसक्स करीब 700 अंक चढ़कर 82,727 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा। आज सबसे अच्छा प्रदर्शन बैंकिंग, रियल्टी व पीएसई शेयरों का रहा। वहीं, निफ्टी-50 में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एशियन पेंट्स शेयर टॉप गेनर रहे।
read more at Moneycontrol हिंदी


