दो दिन में 6% चढ़ा IT इंडेक्स, क्या TCS व इंफोसिस जैसी कंपनियों का बुरा दौर हुआ खत्म?
निफ्टी IT-इंडेक्स पिछले 2 कारोबारी सत्रों में करीब 6% चढ़ा है। जेफरीज़ ने IT-सेक्टर की रेटिंग ‘अंडरवेट’ से बढ़ाकर ‘न्यूट्रल’ की है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारतीय IT कंपनियों का AI पर पूंजीगत खर्च कम होने और आकर्षक वैल्यूएशन से खरीदारी बढ़ी है। हालांकि, TCS-इंफोसिस जैसी कंपनियों में लंबी तेज़ी के लिए ग्लोबल टेक खर्च और ग्रोथ-आउटलुक में सुधार ज़रूरी है।
read more at moneycontrol


