Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'द केरल स्टोरी' ने ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 14 May, 2023
ऐक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने रिलीज़ के 9 दिनों के अंदर भारत में ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को ₹19.50 करोड़ कमाए जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹112.87 करोड़ हो गया। शुक्रवार को फिल्म अमेरिका और कनाडा में 200 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज़ हो गई।