दिग्गज गायक तलत अज़ीज़ के घर में लगी भीषण आग, तस्वीरें शेयर कर उन्होंने दिखाई बर्बादी
दिग्गज गज़ल गायक तलत अज़ीज़ के घर में भीषण आग लग गई जिससे हुए नुकसान की तस्वीरें उन्होंने शुक्रवार को शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "यह नुकसान केवल संपत्ति का नहीं है...सामान के साथ अनगिनत यादें, अनमोल कलाकृतियां और कीमती चीज़ें भी खो गईं...इनमें से हर चीज़ की अपनी कहानी और भावनात्मक जुड़ाव था जिसकी भरपाई कोई रकम नहीं कर सकती।"
read more at Instagram


