दिग्गज फिल्म निर्माता भारतीराजा का 84 साल की उम्र में हुआ निधन
मशहूर तमिल फिल्म निर्माता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की उम्र में उनके चेन्नई स्थित आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने 1977 में कमल हासन, रजनीकांत और श्रीदेवी अभिनीत फिल्म '16 वयाथिनिले' से निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था।
read more at News18 हिंदी


