मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को योगगुरु रामदेव पर कथित टिप्पणी से जुड़े 14 साल पुराने मानहानि मामले में हाजीपुर (बिहार) की एक अदालत ने बरी कर दिया है। अवर मुख्य न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार ने अंतिम सुनवाई के बाद उन्हें आरोप-मुक्त किया। यह केस 2012 में बीजेपी नेता अजीत कुमार सिंह ने दर्ज कराया था।