Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दादा साहब फाल्के के नाती ने फिल्म फेस्टिवल पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

short by ऋषि राज / on Saturday, 1 November, 2025
दिवंगत फिल्मकार दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर पुसालकर ने 'दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल' (डीपीआईएफएफ) पर फाल्के के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दरअसल, डीपीआईएफएफ खुद को 'भारत का एकमात्र स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' बताता है, जबकि सरकारी 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड' राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत दिया जाता है।
read more at NewsBytes