दिन में इज़्ज़तदार पड़ोसी व रात में चोरी कर 13 साल से लग्ज़री लाइफ जी रहा था कोलकाता का शख्स
कोलकाता पुलिस ने दिन में इज़्ज़तदार पड़ोसी और रात में चोरी कर 13-वर्षों से लग्ज़री ज़िंदगी जी रहे 46-वर्षीय अमित दत्ता नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। दत्ता ने बताया कि वह फटे-पुराने कपड़े और लुंगी पहनकर घरों की रेकी करता था। परिवार संग आलीशान बंगले में रहने वाले दत्ता को पुलिस ने एक घर में चोरी करते पकड़ा था।
read more at Times Now


