दिन में तारे देखने जैसा है: ओवैसी के 'हिजाब वाली लड़की पीएम बनेगी' वाले बयान पर इमरान मसूद
एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान 'एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी' पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह दिन में तारे देखने जैसा है, वह ऐसी बातें कर रहे हैं जो नामुमकिन हैं।" मसूद ने आगे कहा कि यह हिजाब पहनना या ना पहनना व्यक्तिगत मामला है।
read more at हिन्दुस्तान


