दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस ने बताया वह कैसे करते हैं मीटिंग्स
एमेज़ॉन के अरबपति फाउंडर जेफ बेज़ोस ने बताया है कि वह जूनियर्स को सीनियर्स के विचारों से प्रभावित होने से रोकने के लिए मीटिंग्स में जूनियर्स को पहले बोलने का मौका देते हैं। बेज़ोस के अनुसार, उनकी आइडियल मीटिंग 'अव्यवस्थित' होती है। उन्होंने कहा, "हम 6 पेज का मेमो देते हैं...आधे घंटे पढ़ते हैं...फिर हमारे बीच अव्यवस्थित चर्चा होती है।"
read more at Hindustan Times


