Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं एलन मस्क, दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी: रिपोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 8 September, 2024
बिलियनेयर्स की संपत्ति में औसत वार्षिक वृद्धि दर पर आधारित इन्फॉर्मा कनेक्ट अकैडमी की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क 2027 तक दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। वहीं, गौतम अदाणी और जेनसेन हुआंग 2028 तक ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। इसके अलावा, बर्नार्ड अरनॉल्ट और मार्क ज़करबर्ग के 2030 और मुकेश अंबानी के 2033 तक ट्रिलियनेयर बनने का अनुमान है।
read more at informaconnect