दुनिया के शीर्ष 50 बीन डिशेज़ की सूची हुई जारी, भारत का राजमा टॉप 20 में शामिल
टेस्ट ऐटलस ने दुनिया के शीर्ष 50 बीन डिशेज़ की सूची जारी की है। सूची में मेक्सिको का सोपा टारास्का 4.6 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा डिशेज़ में शामिल राजमा 4.2 रेटिंग अंकों के साथ 13वें स्थान पर है। इसके अलावा, राजमा इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय डिश है।


