Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के सबसे उम्रदराज़ टेस्ट क्रिकेटर रॉन ड्रेपर का हुआ निधन

short by आकांक्षा / on Saturday, 1 March 2025
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रॉन ड्रेपर का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित टेस्ट क्रिकेटर थे। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के गेकेबरहा में अंतिम सांस ली। ड्रेपर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले थे और दोनों मैचों में सिर्फ 25 रन ही बनाए थे।