Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाज़ा

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 10 October, 2024
आगरा (उत्तर प्रदेश) के फतेहपुर सीकरी में स्थित बुलंद दरवाज़ा दुनिया का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है। मुगल शासक अकबर ने गुजरात पर अपनी ऐतिहासिक जीत की खुशी में इस दरवाज़े का निर्माण करवाया था। लाल और बलुआ पत्थर से बना करीब 54 मीटर ऊंचा यह दरवाज़ा फारसी, भारतीय और मध्य एशियाई स्थापत्य शैली के तत्वों को जोड़ता है।
read more at Agra Tourism