दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुज़री वंदे भारत ट्रेन, वीडियो सामने आया
वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल (चिनाब रेल ब्रिज) से शनिवार को गुज़री जिसका वीडियो सामने आया है। यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर के बीच ट्रेन का ट्रायल रन था। इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
read more at X


