दुनिया की सबसे ताकतवर औरतों वाली फोर्ब्स की सूची में शामिल 3 भारतीय कौन हैं?
फोर्ब्स द्वारा जारी 2024 में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 3 भारतीय शामिल हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सूची में 28वें स्थान पर हैं जबकि 2023 में वह 32वें स्थान पर थीं। एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा 81वें स्थान पर हैं जबकि बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मज़ूमदार-शॉ 82वें स्थान पर हैं।
read more at Forbes


