Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया की सबसे बड़ी पैकेजिंग फर्म EPL में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है ब्लैकस्टोन

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 31 October, 2024
प्राइवेट एक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन दुनिया की सबसे बड़ी पैकेजिंग फर्म ईपीएल लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है। मनीकंट्रोल ने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया है कि यह मामला अभी शुरुआती अवस्था में है। ब्लैकस्टोन ने लगभग 5 साल पहले ईपीएल में निवेश किया था और ईपीएल में इसकी हिस्सेदारी 51.47% है।