Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है जापान का शिंजुकु रेलवे स्टेशन

short by मनीष झा / on Monday, 31 March 2025
जापान के टोक्यो में मौजूद शिंजुकु रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेलवे स्टेशन पर हर रोज़ 3.6 मिलियन यात्री आते हैं। यह स्टेशन इतना बड़ा है कि यहां पर 200 से ज़्यादा तो एग्ज़िट यानी निकास द्वार बनाए गए हैं और इस स्टेशन को 5 छोटे स्टेशनों को मिलाकर बनाया गया है।