दीपिका से पहले भारतीय मूल के साबू दस्तगीर को मिल चुका है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम
ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पहले भारतीय मूल के साबू दस्तगीर को 1960 में 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' में शामिल किया जा चुका है। साबू एक महावत के बेटे थे और उनका जन्म 1924 में मैसुरु में हुआ था। उन्हें 1937 में एक अमेरिकी फिल्ममेकर ने फिल्म 'एलिफेंट बॉय' के लिए कास्ट किया था जहां से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ।
read more at Hindustan Times


