Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'द फैमिली मैन' फेम ऐक्ट्रेस प्रियमणि ने खरीदी ₹74 लाख की मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी कार

short by अनघा तेलंग / on Monday, 26 February, 2024
वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' की ऐक्ट्रेस प्रियमणि ने मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी एसयूवी कार खरीदी है जिसकी कीमत लगभग ₹74 लाख है। प्रियमणि की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें उन्हें और उनके परिवार को गाड़ी सौंपी जा रही है। गौरतलब है, प्रियमणि ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'आर्टिकल 370' में काम किया है।