दुबई ने 18 देशों के साथ पहली बहु-राष्ट्रीय दिवाली का किया आयोजन
दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने FOI इवेंट्स संग मिलकर पहली बार दिवाली समारोह आयोजित किया जिसमें 18 देशों के राजनयिकों और 5,000+ भारतीयों ने हिस्सा लिया। सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया समेत 7 देश आयोजन के साझेदार बने। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंगोली और डांस प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के लोगों में दोस्ती और एकता बढ़ाना था।
read more at newsonair


