दुबई में नौकरी के संकट से जूझ रहे प्रवासी; एक बोला- रोज़ काम पर जाता हूं पर काम नहीं मिलता
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, मिडल ईस्ट में जारी जंग के बीच दुबई में हज़ारों प्रवासी नौकरी के संकट से जूझ रहे हैं। एक वेल्डर ने कहा, "मैं रोज़ काम पर जाता हूं...लेकिन काम नहीं है।" एक घरेलू कामगार ने बताया कि वह रोज़ दुबई में घूमती है और अजनबियों से पूछती है कि क्या उन्हें हाउसहेल्प की ज़रूरत है।


