Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुबई से दिल्ली आए एअर इंडिया के विमान की सीट की पॉकेट में मिला कारतूस

short by Monika sharma / on Saturday, 2 November, 2024
27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आए एअर इंडिया के एक विमान की सीट की पॉकेट में कारतूस मिलने का मामला सामने आया है। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर एयरपोर्ट पुलिस को सूचित किया गया था। यह घटना पिछले दिनों कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बीच सामने आई है।