दुबई से लौटे यूपी के 4 युवकों के पेट में मिला सोना, अपहरण ने खोला तस्करी का राज़
मुरादाबाद (यूपी) में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर पुलिस द्वारा बदमाशों से छुड़ाए चार युवकों के पेट से सोने के कैप्सूल मिले हैं। शुक्रवार को सऊदी से लौटे इन युवकों और कार चालक का अपहरण हुआ था जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बचाया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवकों ने कस्टम विभाग को चकमा कैसे दिया।
read more at हिन्दुस्तान


