दारोगा की वर्दी पहनकर उगाही करते पकड़ा गया यूपी में शख्स, दहेज में भी लिए थे ₹10 लाख
अमेठी (यूपी) में दारोगा की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन के पास लोगों से उगाही करते हुए एक शख्स को पकड़ा गया है। बकौल पुलिस, शख्स लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ता और वाहन चेकिंग के नाम पर उगाही करता था। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने खुद को एसआई बताकर बीते साल दहेज में ₹10 लाख व कार लेकर शादी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


