Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देर रात सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 5 गुना बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

short by Tanya Jha / on Friday, 16 October, 2026
केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स (एक्सपोर्ट ड्यूटी) को 50 पैसे से बढ़ाकर ₹2.50/लीटर (5-गुना) कर दिया है। वहीं, डीज़ल के निर्यात पर टैक्स को ₹16 से घटाकर ₹8.50/लीटर कर दिया गया है। नई दरें 16 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। हालांकि, फैसले से घरेलू पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।