दुर्लभ ‘बॉम्बे’ ब्लड ग्रुप वाले मरीज़ का सफलतापूर्वक किया गया किडनी ट्रांसप्लांट
मुंबई के एक अस्पताल में दुर्लभ ‘बॉम्बे’ (hh) ब्लड ग्रुप वाली एक 30-वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला मामला है। गौरतलब है कि ‘बॉम्बे’ ब्लड ग्रुप बेहद दुर्लभ है जो लगभग 10,000 में से एक भारतीय और वैश्विक स्तर पर 10 लाख में से एक व्यक्ति में पाया जाता है।
read more at indianexpress


