दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में भरभराकर गिरी मकान की छत, एक की मौत; कई घायल
दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में मंगलवार शाम एक पुराना मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय मकान में बेकरी का काम चल रहा था। मकान के अंदर मौजूद 4 युवक मलबे में दब गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक की मौत हो गई। पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
read more at Timesnowhindi


