दिल्ली-NCR में GRAP-III की पाबंदियां लागू
आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता के 'बहुत खराब' होने की आशंका के चलते दिल्ली-एनसीआर में GRAP-III के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमीशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 354 दर्ज किया गया। GRAP-III के तहत गैर-ज़रूरी निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
read more at PTI


