Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली-NCR में बारिश के चलते 340 से अधिक उड़ानों का संचालन हुआ प्रभावित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 3 September, 2025
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। 'Flightradar24' के अनुसार, शाम 5 बजे तक 273 उड़ानों के प्रस्थान व 73 के आगमन में देरी हुई। एयरपोर्ट के पास मुख्य सड़क पर जलभराव होने से भारी जाम लगा है। गौरतलब है, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर से ऊपर पहुंच गया है।